पीएम मोदी 13 को दरभंगा एम्स का शिलान्यास करेंगे

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को दरभंगा एम्स का शिलान्यास करेंगे। पटना के बाद राज्य का यह दूसरा एम्स होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दरभंगा में लगभग 189 एकड़ की जमीन पर एम्स का निर्माण होना है। जो 189 एकड़ जमीन बिहार के मुख्यमंत्री के निर्देश पर केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय को दी जा चुकी है। पिछले माह बिहार दौरे पर आए केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने एम्स निर्माण की जमीन का अवलोकन किया था।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…