पीएम मोदी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर से करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत, कर्पूरी ठाकुर के गांव से पिछड़ों-अतिपिछड़ों को साधने की तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत आगामी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर से करने जा रहे हैं। यह रैली खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि मोदी अपनी पहली सभा जननायक कर्पूरी ठाकुर के गृह जिले से करेंगे।

कर्पूरी ठाकुर के नाम से पिछड़ों और अतिपिछड़ों को साधने की रणनीति

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम से प्रधानमंत्री मोदी पूरे बिहार के पिछड़े और अतिपिछड़े वर्ग के मतदाताओं से एनडीए को समर्थन देने की अपील करेंगे। बीजेपी इसे प्रतीकात्मक रूप से उस फैसले से भी जोड़ रही है, जब केंद्र सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया था। पार्टी का उद्देश्य यह संदेश देना है कि एनडीए, कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलकर “नए बिहार” के निर्माण का संकल्प ले रही है।

बिहार की राजनीति में 62% पिछड़ा-अतिपिछड़ा वोट निर्णायक

आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में लगभग 62 प्रतिशत मतदाता पिछड़े और अतिपिछड़े वर्ग से आते हैं — जिसमें 26% पिछड़े और 36% अतिपिछड़े शामिल हैं। यही वर्ग राज्य की सत्ता की दिशा तय करता आया है, और इसीलिए बीजेपी इस समुदाय पर खास ध्यान दे रही है।

एनडीए की बैठकें और तैयारियां तेज

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने एनडीए घटक दलों के साथ समीक्षा बैठक की है। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी पहले कर्पूरी ठाकुर के पैतृक आवास पर जाकर माल्यार्पण करेंगे और उसके बाद समस्तीपुर के दुधपुरा हवाई अड्डा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

स्थानीय प्रशासन ने भी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की है। बीजेपी जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह के अनुसार, कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पीएम मोदी की बिहार में आगामी जनसभाएं

समस्तीपुर के अलावा, उसी दिन प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी जनसभा बेगूसराय में होगी।इसके बाद 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और छपरा में रैलियां तय की गई हैं, जबकि नवंबर में पीएम मोदी की कई और सभाएं आयोजित होंगी — 2, 3, 6 और 7 नवंबर को बिहार के अलग-अलग जिलों में उनके कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।


 

  • Related Posts

    बिहार में 7 किलो अफीम का दूध बरामद, राजस्थान-झारखंड के तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    “नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं में बवाल, प्रतिभा सिंह सहित महिला समर्थकों ने दी आत्मदाह की चेतावनी”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading