पीएम मोदी आज सदस्यता ग्रहण कर भाजपा के संगठन पर्व का करेंगे शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का देशव्यापी संगठन पर्व आज (सोमवार) से प्रारंभ होने जा रहा है। संगठन पर्व के अंतर्गत आज शाम 5 बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इसी के साथ देशव्यापी संगठन पर्व का शुभारंभ होगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ नई दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार से होगा। यह जानकारी भाजपा ने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के साथ एक्स हैंडल पर साझा की है।

भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को उनके चित्र के साथ किया साझा

भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को भी उनके चित्र के साथ साझा किया है। इसमें प्रधानमंत्री ने कहा है-” मैं एक ऐसा छोटा आदमी हूं जो छोटे लोगों के लिए कुछ बड़ा करना चाहता हूं। पार्टी ने लोगों से अपील की है कि दो सितंबर से शुरू हो रहे भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ें। 88000024 नंबर पर मिस्ड कॉल करें। सदस्य बनें।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के विचार भी एक्स हैंडल पर किए साझा

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के विचार भी एक्स हैंडल पर साझा किए हैं। उन्होंने कहा है,” दो सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके साथ भाजपा के प्रमुख नेतागण सदस्यता ग्रहण करेंगे। मुझे इस बात का अभिमान है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। देश को सुखी, समृद्ध, संपन्न और विश्वगुरु बनाना हमारा उद्देश्य है। भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की प्रक्रिया में आगे चल रहा है। इसलिए मैं प्रार्थना करता हूं कि एक बार फिर आप सब सदस्यता ग्रहण कर देश के भविष्य को बदलने में सहयोग करें।

  • ये भी पढ़े..

    मिड डे मील की गुणवत्ता से समझौता नहीं, दो महीने में इंसुलेटेड बर्तन अनिवार्य: शिक्षा मंत्री

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क

    Share Add as a preferred…