रामलीला मैदान में बोले PM मोदी, कहा- ‘हम भगवान राम का भव्यतम मंदिर बनता देख रहे हैं, अगली विजय दशमी वहां मनाई जाएगी’

दिल्ली के द्वारका में इस वक्त रावण दहन का कार्यक्रम हो रहा है। इस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका के सेक्टर-10 रामलीला मैदान में मौजूद हैं। पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर पहले पूजा अर्चना की, फिर रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इससे पहले उन्होंने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं समस्त भारतवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। ये पर्व अन्याय पर न्याय की विजय पर्व है…ये अत्याचारी रावण पर भगवान श्री राम के विजय का पर्व है। हम इसी भावना के साथ हर वर्ष रावण दहन करते हैं। ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का पर्व है, अपने संकल्पों को दोहराने का पर्व है। इस बार हम विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को 2 महीने पूरे हुए हैं। विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का भी विधान है। भारत की धरती पर शस्त्रों की पूजा किसी भूमि पर आधिपत्य नहीं, बल्कि उसकी रक्षा के लिए की जाती है।”

‘अयोध्या में अगली बार रामनवमी पर लोगों को हर्षित करने वाला पल होगा’

आगे उन्होंने कहा, “आज हमें सौभाग्य मिला है कि भगवान राम का भव्य मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। अयोध्या में अगली बार रामनवमी पर लोगों को हर्षित करने वाला पल होगा। राममंदिर में भगवान राम के विराजमान के बस कुछ ही महीने बचे है। शताब्दियों के बाद भगवान राम मंदिर में विराजमान होंगे।”

बता दें कि कार्यक्रम में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के अलावा एक अन्य पुतला भी बनाया गया था। यह पुतला महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के विरोध में तैयार किया गया है, इसका भी दहन किया गया।

  • Related Posts

    ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका में घमासान, मार्को रुबियो के बयान से बढ़ा विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ईरान पर हमले में अमेरिका को भारी खर्च, पहले 24 घंटे में 779 मिलियन डॉलर व्यय: रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *