प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन देशों की विदेशी यात्रा पर, ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज से तीन देशों का विदेश दौरा शुरू हो रहा है। यह दौरा 21 नवंबर को पूरा होगा। प्रधानमंत्री आज और कल अफ्रीकी देश नाइजीरिया के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद पीएम मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्राजील पहुंचेंगे। इसके बाद वे गुयाना के लिए रवाना होंगे।

पीएम मोदी, नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर वहां पहुंच रहे हैं। हाल ही में विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे का विवरण जारी किया था। 17 साल के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री नाइजीरिया पहुंच रहा है। इससे पहले अक्टूबर 2007 में मनमोहन सिंह ने नाइजीरिया की यात्रा की थी। 17 नवंबर को राष्ट्रपति विला में उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वो राष्ट्रपति टीनूबू के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की जाएगी।

नाइजीरिया के बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील पहुंचेंगे। वह यहां 18 और 19 नवंबर को रहेंगे। प्रधानमंत्री जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील के रियो डी जनेरियो जाएंगे। इसके अलावा गुयाना के अपने प्रवास (19-21 नवंबर) के दौरान जॉर्जटाउन में दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। गुयाना यात्रा इस मायने में खास है क्योंकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 1968 के बाद यह पहली यात्रा होगी।

रूस में ब्रिक्स की बैठक के एक महीने से भी कम अंतराल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से ब्राजील में दोबारा मुलाकात हो सकती है। जी-20 सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात होगी।

  • Related Posts

    रिश्तों का ‘खून’! 6 साल की बहन से 9वीं के भाई ने की दरिंदगी; पेट दर्द ने खोला खौफनाक राज, दहला देगा राजकोट का ये मामला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कल्याण विगहा में ‘निशांत’ उदय! पूर्वजों के आशीर्वाद से शुरू किया सियासी सफर; समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी तैयार हैं?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *