भोजपुर में PK का नीतीश सरकार पर हमला, बोले — “5 साल जनता को लुटवाया, अब पैसे देकर वोट मांग रहे”

4 नवंबर | भोजपुर (संदेश): बिहार में चुनावी माहौल गर्म है और इसी बीच जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने भोजपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार ने पिछले 5 साल अधिकारियों के जरिए जनता का शोषण कराया और अब वोट के लिए पैसे बांटे जा रहे हैं।

PK ने कहा,
“नीतीश कुमार ने 5 साल अपने अधिकारियों से जनता को खूब लुटवाया और अब 5-10 हजार रुपया देकर वोट लेना चाहते हैं, ताकि फिर 5 साल लूट चलता रहे।”

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने बिहार के युवाओं और प्रवासी मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने छठ पर बिहार लौटे युवाओं से वादा किया कि जन सुराज सरकार बनने के बाद उन्हें प्रदेश छोड़कर रोजी-रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

PK ने कहा,
“14 तारीख को जन सुराज सरकार बनी तो छठ में जो वापस आए हैं उनको 10-12 हजार रुपये के रोजगार के लिए घर-परिवार छोड़ कर नहीं जाना पड़ेगा।”

प्रशांत किशोर लगातार चुनावी रैलियों में रोजगार, शिक्षा और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर मौजूदा सरकार को घेर रहे हैं। उनके इस बयान से भोजपुर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में जेडीयू सांसद के आवास में चोरी, अंगरक्षक का सरकारी पिस्टल भी ले उड़े चोर; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Share Add as a preferred…

    RJD में बड़ा बवाल: MLC टिकट नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोए शिवचंद्र राम, पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

    Share Add as a preferred…