पीरपैंती विधायक ललन कुमार ने छोड़ी बीजेपी, बोले – “तेजस्वी ही वर्तमान हैं, तेजस्वी ही भविष्य”

भागलपुर | 5 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है।बुधवार को भागलपुर जिले की पीरपैंती विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक ललन कुमार ने पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का दामन थाम लिया।

तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता

ललन कुमार को राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस बार बीजेपी ने ललन कुमार को टिकट नहीं दिया था, जिसके कारण वे नाराज चल रहे थे।

टिकट न मिलने से नाराज थे ललन कुमार

बीजेपी ने इस बार पीरपैंती (सुरक्षित) सीट से मुरारी पासवान को उम्मीदवार बनाया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसी वजह से ललन कुमार ने पार्टी बदलने का फैसला किया

तेजस्वी के साथ तस्वीरें की साझा

राजद में शामिल होने के बाद ललन कुमार ने अपनी फेसबुक पोस्ट के ज़रिए जानकारी साझा की। उन्होंने तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा —

“राष्ट्रीय जनता दल का कारवां बढ़ता रहे। आज से मैं भी हुआ शामिल। तेजस्वीमय बिहार बनाना है, हम सबने मिलकर ठाना है। तेजस्वी ही वर्तमान हैं, तेजस्वी ही भविष्य! जय भीम!!”

बीजेपी से इस्तीफा देते हुए कही थी यह बात

आरजेडी में शामिल होने से पहले ललन कुमार ने बीजेपी से इस्तीफा देते हुए लिखा —

“मेरी भाजपा के साथ राजनीतिक यात्रा अब समाप्त होती है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देशों का पालन करते हुए मैंने पार्टी के लिए जो कुछ किया, वह कृतज्ञता के भाव से किया। लेकिन अब लगता है कि भाजपा को मुखर दलित नेतृत्व की आवश्यकता नहीं रही।”

राजनीतिक समीकरण में हलचल

ललन कुमार के आरजेडी में शामिल होने से भागलपुर और सीमांचल क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल मच गई है।
चुनाव से ठीक पहले इस कदम को विपक्ष के लिए राजनीतिक मजबूती और सत्ताधारी दल के लिए चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…