औरंगाबाद में 72 घंटे में खुला पिन्टू हत्याकांड का राज, 5 आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद पुलिस ने मदनपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित बबलू खान उर्फ पिन्टू हत्याकांड का 72 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने SIT की मदद से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली है।

ऐसे खुला राज़

26 सितंबर को मदनपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि भुइया टोली स्थित गड्ढानुमा कुएं में एक अज्ञात शव पड़ा है। जांच में पता चला कि शव रेयाज आलम उर्फ पिन्टू का है। इससे पहले मृतक के भाई ने 25 सितंबर को मदनपुर थाना में FIR दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि उनका भाई 22 सितंबर से लापता है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) के नेतृत्व में SIT का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज, गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

क्यों की गई हत्या?

गिरफ्तार अभियुक्त छोटू कुमार ने पूछताछ में बताया कि मृतक रेयाज आलम अक्सर उसकी भतीजी और अन्य सह-आरोपियों के परिजनों के साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास और छेड़छाड़ करता था। इससे सभी आरोपी नाराज थे। इसी रंजिश में 22 सितंबर को आरोपियों ने मिलकर पिन्टू की हत्या की। उसे मदनपुर बाजार से लौटने के दौरान लाठी से गर्दन पर वार कर मार डाला गया और शव को भुइया टोली के पास गड्ढे में फेंक दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. छोटू कुमार, वार्ड नं-03, मदनपुर
  2. बिलेन्द्र भुइया उर्फ चेंगड़ा, वार्ड नं-01, मदनपुर
  3. उपेन्द्र भुइया उर्फ बहरा, वार्ड नं-01, मदनपुर
  4. संतन भुइया उर्फ गुरुजी, वार्ड नं-01, मदनपुर
  5. रमेश भुइया उर्फ बड़का हाथी, वार्ड नं-01, मदनपुर

बरामदगी

  • घटना में प्रयुक्त 1 लाठी

 

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…