नालंदा में ‘विकसित भारत का अमृत काल’ पर चित्र प्रदर्शनी और जागरूकता अभियान का शुभारंभ

पटना/नालंदा, 30 अगस्त।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना की ओर से नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण मैदान में “विकसित भारत का अमृत काल : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल” विषय पर चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार, विधान पार्षद रीना यादव और केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ ने संयुक्त रूप से किया।

11 वर्षों की उपलब्धियां – मंत्री डॉ. सुनील कुमार

इस अवसर पर मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश ने सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास रहा है कि विकास की किरण अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत सहित कई कल्याणकारी योजनाओं से गरीब, वंचित, किसान, युवा और महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

केंद्र और राज्य सरकार लगातार कर रही काम – रीना यादव

विधान पार्षद रीना यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के विकास को गति दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।

पांच दिवसीय अभियान में लगेगा सेवा शिविर

यह कार्यक्रम पांच दिनों तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन आयुष्मान कार्ड, आधार सुधार, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक बीमा योजना, मुफ्त चिकित्सा सेवा सहित कई शिविर लगाकर आमजन को निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

छात्रों और सांस्कृतिक कार्यक्रम से बढ़ा आकर्षण

कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह का संचार हुआ।

गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर झा और अमरेंद्र मोहन, डाक अधीक्षक नालंदा मंडल कुंदन कुमार समेत कई अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता तुरंत करा लें रिचार्ज

    Share Add as a preferred…

    भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस में बवाल, जोगबनी में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; सीमा पर भारी पुलिस और SSB तैनात

    Share Add as a preferred…