‘विधायकों का फोन टेपिंग हो रहा है, ये बात तो मुख्यमंत्री ही कह रहे हैं’- संजय सरावगी

बिहार विधान मंडल के मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है. आज भी बीजेपी तेजस्वी यादव के इस्तीफे को मांग कर रही है. बीजेपी के विधायक संजय सरावगी ने कहा कि, ‘देखिए मुख्यमंत्री क्या कह रहे हैं, सभी की बातों को वो सुन रहे हैं और बता रहे हैं कि कौन किससे बात कर रहा है. सब पता है, इसका मतलब साफ है कि विधायकों की फोन टेपिंग हो रही है. ये कौन करवा रहा है ये तो मुख्यमंत्री ही करवा सकते हैं और लगता है वो करवा रहे हैं जो की कहीं से भी उचित नहीं है।

“क्या कारण है कि तेजस्वी यादव से इस्तीफा नहीं ले रहे हैं, क्या बात है नीतीश जो बदल गए हैं? कितना लालची वो कुर्सी के हो गए हैं ये इसी से पता चलता है. नीतीश जी का रिकॉर्ड रहा है कि किसी नेता या विधायक पर प्राथमिकी दर्ज होता था तो पद से हटा दिया जाता था. आज क्या कारण है कि तेजस्वी से इस्तीफा नहीं लिया जा रहा है. जनता देख रही है नीतीश जी कर क्या रहे हैं. जनता इसका जवाब भी देगी.”-संजय सरावगी, विधायक, बीजेपी

संजय सरावगी का सीएम नीतीश पर हमला: बीजेपी नेता संजय सरावगी ने कहा कि जहां तक सदन की बात है तो आज इस मुद्दे पर हम लोग सदन में सरकार से जवाब मांगेंगे. अगर जवाब नहीं दिया तो हमलोग आज सदन की कारवाई नही चलने देंगे, ये बात साफ है. उन्होंने कहा कि नीतीश जी मजबूर हैं. राजद के भरोसे उनकी कुर्सी बची हुई है, यही कारण है की वो तेजस्वी को बर्खास्त नहीं कर रहे है. लेकिन भाजपा अपनी इस मांग पर अड़ी रहेगी. जब तक उपमुख्यमंत्री तेजस्वी इस्तीफा नही देंगे, हमारा विरोध जारी रहेगा।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *