श्रावणी मेले में पीएचईडी की ओर से कांवरियों के लिए मुफ्त सेवाएं जारी

भागलपुर | 23 जुलाई 2025: विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी), भागलपुर पश्चिम प्रमंडल द्वारा सुलतानगंज से धांधी बेलारी तक यात्रा कर रहे कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क पेयजल, स्नान और शौचालय जैसी बुनियादी सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

शुद्ध और ठंडे पेयजल की व्यवस्था

  • 22 UV वाटर फिल्टर यूनिट के माध्यम से फिल्टर्ड और शीतल जल की सुविधा
  • 2 वाटर एटीएम और 10 जल टैंकर मेला क्षेत्र में तैनात
  • 287 चापाकलों की व्यवस्था, जिनमें खराब होने की स्थिति में 3 मरम्मत दल लगातार भ्रमणशील हैं

स्नान और अन्य जरूरी सुविधाएं

  • स्नान के लिए 2 स्थलों पर ओवरहेड झरनों की व्यवस्था
  • महिलाओं के लिए 5 स्थानों पर चेंजिंग रूम बनाए गए हैं
  • 713 महिला और पुरुष शौचालय तथा 20 यूरिनल, साथ ही विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध है

सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क

इन सभी सुविधाओं का लाभ श्रद्धालुओं को बिना किसी शुल्क के दिया जा रहा है, ताकि उनकी यात्रा स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके।

संपर्क सूत्र

यदि मेला क्षेत्र में पीएचईडी से जुड़ी किसी भी सुविधा को लेकर संपर्क करना हो, तो निम्नलिखित नंबरों पर सहायता प्राप्त की जा सकती है:

  • मेला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन: 8789390830
  • कनीय अभियंता: 8825192552, 9470035781, 7488020028
  • सहायक अभियंता: 7319833387, 9155547292
  • कार्यपालक अभियंता: 8544428586

 

  • Related Posts

    अलीगढ़ में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने बनाया ‘The End’ वीडियो, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना–गया रेलखंड पर दो दर्दनाक हादसे: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *