अंतिम संस्कार में जुटे थे लोग, तभी कफन से उठ खड़ी हुई महिला, दहशत में आ गए घर वाले… और फिर

यूपी के हमीरपुर जिले में अविश्वसनीय ढंग से ‘मर कर’ जिंदा होने वाली महिला की आखिरकार 18वें दिन मौत हो गई. वह राठ कोतवाली के सदर गांव में रहती थी और ब्लड कैंसर से ग्रसित थी. मृतका को 18 दिन पहले जालंधर के निजी अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया था. डॉक्टरों ने ‘शव’ को परिजनों को सौंप दिया था. मगर रास्ते में महिला की सांसें चलने लगीं. जिसे देख परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई. लेकिन अब 18 दिन बाद महिला की मृत्यु हो गई है. उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है.

बता दें कि अनीता नाम की महिला कैंसर पेशेंट थी. उसका पति मातादीन रैकवार मजदूर है. अनीता को 18 दिन पूर्व जालंधर के निजी अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया था और डॉक्टरों ने शव को पैक कर के दे दिया था. पति मातादीन एंबुलेंस से शव लेकर आ रहा था, तभी बीच रास्ते अनीता की सांसें चलने लगीं. वो उठकर बैठ गई थी और पानी मांगा था. पत्नी को जिंदा देख कर पति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था.

लेकिन उसकी खुशी ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकी. अनीता ने बीते बुधवार को दुनिया को अलविदा कह दिया. उसका अंतिम संस्कार हो चुका है.

  • ये भी पढ़े..

    छात्र आंदोलन को मिला बॉलीवुड का समर्थन! आलिया भट्ट बोलीं- “देश का भविष्य इन युवाओं के हाथ में, उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए”

    Share Add as a preferred…

    बिहार के 19 खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र, 637 खिलाड़ियों को दी जाएगी खेल छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…