बिहार में इन जिलों के लोग आज रहें अलर्ट, IMD पटना ने मौसम को लेकर दिया ये ताजा अपडेट

बिहार में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार (6 जुलाई) को राज्य के सभी जिलों में हल्की से भारी वर्षा तक की चेतावनी दी गई है. बिहार के चार जिलों में आज भारी वर्षा होगी. इनमें मधुबनी, अररिया, सुपौल और किशनगंज शामिल हैं. भागलपुर, लखीसराय, मुंगेर, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में मध्यम से लेकर भारी वर्षा के संकेत हैं. इन सभी जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

वहीं उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, दरभंगा और शिवहर जिले में भी मध्यम स्तर की वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. दक्षिण बिहार की बात करें तो रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, भोजपुर और बक्सर जिले में भी मध्यम स्तर की वर्षा के साथ वज्रपात की संभावना है. राजधानी पटना में वर्षा के संकेत नहीं हैं लेकिन जिले के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से औसत 3.1 किलोमीटर ऊपर मध्य उत्तर प्रदेश में स्थित है. इसके प्रभाव से अगले पांच दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी का कोई पूर्वानुमान नहीं है. साथ ही कई जिलों में वर्षा की संभावना है।

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    पटना में प्रदर्शन के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 500 अज्ञात लोगों पर केस; 40 से ज्यादा हिरासत में

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *