मानसून की झमाझम बारिश से भागलपुरवासियों को मिली राहत, तापमान में गिरावट

भागलपुर, बिहार: 22 जून 2025:भागलपुर में आखिरकार मानसून ने अपनी जोरदार दस्तक दे दी है। रविवार सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश से जहां एक ओर शहर तर-बतर हो गया है, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

शहर के कुछ इलाकों में जलजमाव

बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बना दिया है, वहीं शहर के कुछ निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिली है। इसके बावजूद आम लोगों के चेहरों पर राहत का भाव साफ नजर आ रहा है।

किसानों के लिए राहत की खबर

कृषि कार्यों के लिहाज से यह बारिश वरदान साबित हो रही है। किसानों का कहना है कि इससे खेतों की जुताई और बुआई कार्य को गति मिलेगी, जो खरीफ फसलों के लिए बेहद जरूरी है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भागलपुर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, अब क्षेत्र में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी रहेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *