पेनल्टी मिस, हालांड का कहर और नेमार की आखिरी लड़ाई… ब्राजील का सफर खत्म

न्यू जर्सी: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में ब्राजील का सफर समाप्त हो गया। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। नॉर्वे की जीत के नायक स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालांड रहे, जिन्होंने दो शानदार गोल दागे।

मैच के इंजरी टाइम में नेमार जूनियर ने ब्राजील के लिए एक गोल कर वापसी की उम्मीद जगाई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अंतिम सीटी बजते ही ब्राजील विश्व कप से बाहर हो गया और इसके साथ ही नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।

हालांड ने दिलाई ऐतिहासिक जीत

पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। हालांकि ब्राजील के पास बढ़त बनाने का सुनहरा मौका था, जब उसे पेनल्टी मिली। लेकिन ब्रूनो गुइमारेस पेनल्टी को गोल में नहीं बदल सके। नॉर्वे के गोलकीपर ओर्जन नायलैंड ने शानदार बचाव करते हुए ब्राजील को बढ़त लेने से रोक दिया।

दूसरे हाफ में एर्लिंग हालांड ने 79वें मिनट में पहला गोल कर नॉर्वे को बढ़त दिलाई। इसके बाद 89वें मिनट में उन्होंने अपना दूसरा गोल दागकर ब्राजील की मुश्किलें बढ़ा दीं। इंजरी टाइम में नेमार ने एक गोल जरूर किया, लेकिन ब्राजील हार टाल नहीं सका।

अब नॉर्वे क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड और मेक्सिको के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से भिड़ेगा।

ब्राजील का अभियान यहीं थमा

ब्राजील ने टूर्नामेंट की शुरुआत मोरक्को के खिलाफ 1-1 की बराबरी से की थी। इसके बाद हैती और स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया। राउंड ऑफ 32 में जापान को 2-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, लेकिन नॉर्वे के खिलाफ हार के साथ उसका विश्व कप अभियान समाप्त हो गया।

गोल्डन बूट की दौड़ रोमांचक

दो गोल करने के बाद एर्लिंग हालांड गोल्डन बूट की रेस में किलियन एम्बापे और लियोनेल मेसी की बराबरी पर पहुंच गए हैं। तीनों खिलाड़ियों के अब तक 7-7 गोल हैं, जबकि दो असिस्ट की बदौलत एम्बापे फिलहाल इस दौड़ में सबसे आगे हैं।

रैंकखिलाड़ीगोलअसिस्ट
1किलियन एम्बापे (फ्रांस)72
2लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)70
3एर्लिंग हालांड (नॉर्वे)70
4हैरी केन (इंग्लैंड)51
5उस्मान डेम्बेले (फ्रांस)42
6मिकेल ओयारजाबाल (स्पेन)41
7जूड बेलिंगहैम (इंग्लैंड)41
8जूलियन क्विनोनेस (मेक्सिको)41
9इस्माइला सार (सेनेगल)41
10विनीसियस जूनियर (ब्राजील)41

ब्राजील की हार और नेमार की विदाई ने विश्व फुटबॉल के एक यादगार अध्याय का अंत कर दिया, जबकि नॉर्वे ने इतिहास रचते हुए पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

  • ये भी पढ़े..

    FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से होगी भिड़ंत

    Share Add as a preferred…

    ‘बताओ कहां मारूं?’… नेमार ने पेनल्टी से पहले गोलकीपर को दिया करारा जवाब, फिर उंगली दिखाकर कहा- ‘Not to me!’

    Share Add as a preferred…