बिहार में ट्रेन के इंजन में घुसा मोर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, रेल परिचालन बाधित

बिहार के बगहा में एक मोर के कारण ट्रेन को अचानक रोकना पड़ा. आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जा रही है सुपर फास्ट सप्तक्रांति ट्रेन एक मोर को पसंद आ गई और वो उसके इंजन में घुस गया. उधर अचानक ट्रेन के रूकने से रेल यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. तीन घंटे तक वाल्मीकीनगर स्टेशन पर सप्तक्रांति ट्रेन खड़ी रही।

ट्रेन के इंजन में घुसा मोर

ट्रेन में मोर के घुसने की जानकारी रेल अधिकारियों ने वन विभाग की टीम को दी और टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर मोर को वहां से हयाया गया. इसके बाद रेलकर्मियों की टीम इंजन को दुरुस्त करने में जुटी है. बताया जाता है कि जैसे ही 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन वाल्मीकीनगर स्टेशन पहुंची उसी वक्त पर एक मोर ट्रेन के इंजन में आकर बैठ गया।

ये भी पढ़े..

कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में हंगामा, नेताओं के बीच मंच से ही हुई तीखी नोकझोंक

Share Add as a preferred…

मुजफ्फरपुर अग्निकांड: ICU में मची चीख-पुकार, धुएं के बीच जिंदगी की जंग हार गए 5 मरीज

Share Add as a preferred…