सुल्तानगंज थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

भागलपुर (सुल्तानगंज)। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सुल्तानगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने की। इस मौके पर नगर सभापति राज कुमार गुड्डू मुख्य अतिथि तथा व्यवसाई संघ अध्यक्ष सह राजद के वरिष्ठ नेता राजपति यादव, कांग्रेस नेता विनय शर्मा और एसआई संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा

सुल्तानगंज थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, विभिन्न दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्षों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में दुर्गा मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

अवैध कब्जा हटाने पर सम्मान

सुल्तानगंज थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

इस दौरान आत्मा दास ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण के दुकानदारों और व्यवसायियों ने मंदिर में किरायेदार प्रताप चौधरी के अवैध कब्जे को प्रशासन द्वारा हटवाने पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार और नगर सभापति राज कुमार गुड्डू का फूलमाला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया।

बैठक में मौजूद गणमान्य लोग

सुल्तानगंज थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

बैठक में शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख हैं –

  • मनोज जादुका, अश्विनी चौधरी, बिंटु यादव, प्रमोद ओझा, रंजय ओझा, रितेश भारती
  • भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ. अलका चौधरी, जदयू महिला अध्यक्षा प्रेम प्रभात सिन्हा, रानी झा
  • सांसद प्रतिनिधि पवन केसारन, बड़ी दुर्गा मंदिर अध्यक्ष शिबम चौधरी, वार्ड पार्षद संजय चौधरी, रुबी देवी, नवीन कुमार बन्नी, शुभम चौधरी
  • राजद नेता अफरोज आलम, विपिन मंडल, मो. मेराज, कैलाश प्रसाद यादव, मो. मंजूर, सन्नी चौधरी, संजीव झा आदि।

सामूहिक सहयोग का संदेश

सुल्तानगंज थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी राजनीतिक, सामाजिक संगठन और पूजा समिति मिलकर दुर्गा पूजा एवं विसर्जन के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन को पूरा सहयोग करेंगे।करे?

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बड़ी कार्रवाई: प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…