तलाक पर पवन सिंह व ज्योति में नहीं हुई सुलह,एक करोड़ देने को तैयार थे पवन, पत्नी मांग रही थी पांच करोड़ रुपये

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का पत्नी ज्योति सिंह से अब सुलह नहीं होगी। कोर्ट में ट्रायल चलेगा। पवन सिंह और ज्योति सिंह की दोबारा काउंसिलिंग भी विफल रही। शनिवार को कुटुम्ब कोर्ट में घंटे भर चली काउंसिलिंग के बाद भी दोनों के बीच समझौता नहीं हो सका।

कोर्ट सूत्रों के अनुसार पवन सिंह समझौते के लिए एक करोड़ तक देने को तैयार थे, लेकिन उनकी पत्नी की ओर से पांच करोड़ की मांग की जा रही थी। काउंसिलिंग को लेकर दोनों शनिवार की दोपहर आरा कोर्ट पहुंचे थे। दोपहर 2.40 बजे ज्योति सिंह कोर्ट पहुंचीं, जबकि पवन सिंह करीब पौन तीन बजे पहुंचे।इधर, पवन सिंह के आरा कोर्ट पहुंचने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गयी। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उन्हें कोर्ट चैंबर तक ले गई।

Related Posts

गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 693 योजनाओं का उद्घाटन, 45 हजार BPSC शिक्षकों की बहाली का ऐलान

Share Add as a preferred…

Continue reading
गया में ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान चने की फसल पर ग्रामीणों का धावा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *