‘गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रहे थे पवन सिंह’, BJP के फैसले पर नीतीश के मंत्री की प्रतिक्रिया

बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने पवन सिंह को भाजपा से निष्कासित करने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भी किया है, वो सही किया है. पवन सिंह गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रहे थे, इसलिए उन्हें पार्टी से निकाला गया. जमा खान ने कहा कि काराकाट से एनडीए के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इसके बावजूद पवन सिंह भी निर्दलीय चुनाव लड़ने लगे।

कांग्रेस पर साधा निशाना: जमा खान ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कांग्रेस पार्टी देश में चुनाव हार रही है, उनके नेता बौखला कर तरह-तरह के बयान दे रहे हैं. लेकिन जनता इन सब बातों को गौर से देख रही है. जनता इस बार एनडीए गठबंधन के साथ है और लगातार हम लोगों का साथ दे रही है. वहीं छपरा की घटना को लेकर कहा कि इस मामले पर प्रशासन कारवाई कर रही है, जो दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

“बिहार की जनता पूरी तरह से एनडीए के साथ है. इस बार बिहार की सभी सीटें जीत रहे हैं. जैसे ही चुनाव के पांचवे चरण का मतदान समाप्त हुआ, विपक्ष के लोग बौखला गए. उन्हें पता चल गया है कि वह चुनाव हार रहे हैं. पवन सिंह गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रहे थे, इसलिए उन्हें बीजेपी से निकाला गया.”- जमा खान, मंत्री, बिहार सरकार

निर्दलीय चुनाव लड़ने पर कार्रवाई: दरअसल काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने एक्शन लिया है. उनको बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया है. पवन काराकाट में एनडीए कैंडिडट उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. उनको लगातार चुनावी मैदान से हटने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं थे. अब आखिरकार उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है।

ये भी पढ़े..

तीन बच्चों की मां से प्रेम विवाह के बाद सड़क पर हंगामा, दूल्हे की बहनों ने लगाए गंभीर आरोप

Share Add as a preferred…

गया में एसटीएफ जवान गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर वर्षों तक यौन शोषण का आरोप

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *