लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने गायक अंकुश राजा से वादा किया था कि वह उनकी शादी के मौके पर 11 नहीं बल्कि 21 गरीब बेटियों की शादी मुफ्त में करवाएंगे। लेकिन समय बीतने के साथ यह वादा अधूरा ही रह गया। न सिर्फ सामूहिक विवाह की घोषणा पूरी नहीं हुई, बल्कि पवन सिंह अंकुश राजा के शादी समारोह में भी शामिल नहीं हुए।
दूसरी ओर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने इस आयोजन में पहुंचकर सबका दिल जीत लिया। अंकुश राजा द्वारा आयोजित 11 गरीब बेटियों की सामूहिक शादी में खेसारी न केवल शामिल हुए, बल्कि उन्होंने हर जोड़े को एक-एक बाइक भी उपहार में दी। उनके इस कदम की खूब सराहना हो रही है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों का कहना है कि खेसारी लाल ने जिस तरह से जरूरतमंद परिवारों की मदद की, वह काबिले तारीफ है। वहीं पवन सिंह की गैरमौजूदगी और अधूरे वादे को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


