पटना की हंटर क्वीन गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर हाथ में पिस्टल लेकर करती थी स्टंट

पटना: हंटर क्वीन नाम की एक लड़की ने इन दिनों पटना पुलिस की नींद उड़ा रखी है. इस नाम से सोशल मीडिया में आईडी चलाने वाली इस लड़की की पटना पुलिस को सरगर्मी से तलाश है, अब इसका कारण भी जान लीजिए. इसकी वजह है लहरिया कट बाइक चलाना, बाइक चलाने के दौरान हाथ में पिस्टल निकालना।

पटना के सबसे पॉपुलर मरीन ड्राइव पर तेज गति से ड्राइव करना सोशल मीडिया पर वायरल एक युवती की तस्वीर ने पटना पुलिस को परेशान कर दिया है. वीडियो में देखिए कैसे यह युवती बाइक से फर्राटे भर रही है. इस बाइक का नंबर पटना का बताया जा रहा है।

यह हाल तब है जब मरीन ड्राइव पर पुलिस की गश्ती तेज कर दी गई है और हर दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है लेकिन इन सब चीजों से शायद लहरिया कट बाइकर्स इस युवती को कोई फर्क नहीं पड़ता है और सोशल मीडिया पर वायरल हुई उसकी तस्वीर जो गंगा पाथवे की है पटना पुलिस को मुह चिढ़ाती नजर आती है।

इस मामले में जब हमने पटना पुलिस के अधिकारियों से इस बाबत जानकारी मांगी तो पहले उन्होंने मामले पर अभिज्ञता जताई लेकिन जब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का हवाला दिया गया गया तब मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया गया. बहरहाल इस लड़की का जानलेवा स्टंट वाला वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *