पटना में कालाजार से जंग: अब तक 24.20 क्विंटल दवा का छिड़काव

पटना, 29 सितंबर 2025:पटना जिले में कालाजार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 24 क्विंटल 20 किलो कालाजार रोधी दवा सिंथेटिक पाराथाइराइड (एसपी) घोल का छिड़काव किया है। अभियान जिले के लगभग एक दर्जन प्रभावित इलाकों में लगातार जारी है और इस दौरान 30 क्विंटल दवा का छिड़काव करने का लक्ष्य है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह अभियान पिछले तीन साल में मिले मरीजों की संख्या और प्रभावित इलाकों को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। अभियान 28 जुलाई से शुरू हुआ था और वर्तमान में इसमें 17 टीमें सक्रिय हैं, जो हर रोज चिन्हित इलाकों में पहुंचकर दवा का छिड़काव कर रही हैं।

पिछले वर्ष पटना जिले में कालाजार के 6 मरीज सामने आए थे। इस बार भी अलग-अलग इलाकों से 6 मरीज मिले हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए प्रभावित इलाकों में दवा का छिड़काव लगातार किया जा रहा है।

मरीजों को मिली 7,100 रुपए की राहत

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कालाजार से प्रभावित मरीजों को मुख्यमंत्री कालाजार राहत योजना के तहत कुल 7,100 रुपए की मदद दी जा चुकी है। इसमें राज्य सरकार की ओर से 6,600 रुपए और केंद्र सरकार की ओर से 500 रुपए शामिल हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में बरसात का पानी जमा होने के कारण छिड़काव की प्रक्रिया में कुछ बाधा आई है। विभाग का कहना है कि आगामी 10 दिनों तक और दवा का छिड़काव जारी रहेगा।

पटना जिले के प्रभावित इलाके

  • पटना सदर (PHC स्तर)
  • दानापुर
  • धनरूआ
  • बख्तियारपुर
  • अथमलगोला
  • दुल्हिन बाजार
  • मनेर
  • पंडारक
  • विक्रम
  • नौबतपुर
  • फतुहां
  • मोकामा

इस बार मिले मरीज

  • बख्तियारपुर – 1
  • पंडारक – 1
  • नौबतपुर – 2
  • मोकामा – 1
  • मनेर – 1

स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रभावित इलाकों में दवा का छिड़काव और निगरानी अभियान तेज कर दिया है ताकि कालाजार के संक्रमण को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सके।


 

  • Related Posts