पटना: तनिष्क शोरूम में फायरिंग कर लूटपाट

पटना। अपराधियों ने कंकड़बाग थाना इलाके के अतिव्यस्त रहने वाले कॉलोनी मोड़ पर स्थित तनिष्क शोरूम में शनिवार की शाम सात बजे लूटपाट की। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने दो राउंड गोलियां चलाईं जिसमें शोरूम के मैनेजर आकाश बाल-बाल बच गये। हालांकि अपराधियों से उठा-पटक के दौरान आकाश को चोट आई है। कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। जिस जगह पर घटना हुई वहां से डीजीपी का घर महज साढ़े तीन सौ मीटर की दूरी पर है। डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा के मुताबिक शोरूम से तीन लाख रुपये के गहने और 50 हजार नकद लुटेरे ले गये हैं। पुलिस कप्तान ने फायरिंग की सूचना से इनकार किया है।

शोरूम के मैनेजर आकाश के मुताबिक अपराधी एकाएक शोरूम में घुस गये। गार्ड ने ग्राहक समझकर शोरूम का गेट खोल दिया। शोरूम के अंदर घुसते ही अपराधियों ने गार्ड पर पिस्टल तान दी। यह देख अंदर मौजूद सभी कर्मी सहम गये। लुटेरों ने सबसे पहले कर्मियों से उनका मोबाइल ले लिया। फिर गाली-गलौज के बाद शोरूम में रखे हीरे के जेवरात लूटने लगे। 50 हजार नकद लेकर चार लुटेरे शोरूम के बाहर निकल गये।

  • Related Posts

    हड़ताली सीओ पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: तीन अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच के साथ सख्त सजा की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में ‘पुलिस बनाम ग्रामीण’ की खूनी जंग! पप्पू यादव ने सरकार को घेरा; बोले- “प्रशासन हो गया ‘आतंकवादी’, पटना SIT से हो जांच”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *