पटना समेत दस ज़िलों में आज से शुरू होगा बालू खनन, ड्रोन से होगी निगरानी

PATNA : राजधानी पटना समेत राज्य के दस जिलों में रविवार से बालू खनन शुरू हो जाएगा। इस बार नए बंदोबस्तधारियों के माध्यम से नई नीति के तहत नदी घाटों के छोटे-छोटे कलस्टर बनाकर नीलामी की गई है। वहीं, इस दफे बालू खनन नियम के अनुसार हो रहा है या नहीं,इसकी कड़ी निगरानी भी की जाएगी। बालू घाटों पर खनन की ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

वहीं, इस बार राज्य सरकार के तरफ से बालू ढोने वाली गाड़ियों का निबंधन करवाकर उसमें जीपीएस लगाने, बालू के वजन के लिए घाटों पर धर्मकांटा लगाने, चेक पोस्ट बनाने, चालान काउंटर और चेकपोस्ट पर सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया है।

मालुम हो कि खान एवं भूतत्व विभाग के अनुसार, पटना, रोहतास, औरंगाबाद, जमुई, लखीसराय, भोजपुर, अरवल, गया, नवादा और बांका जिलों में बालू खनन की अनुमति दी गई है।

उधर, बालू खनन शुरू होने को लेकर राज्य सरकार के मंत्री डॉ. रामानंद यादव ने कहा कि – बालू का अवैध खनन, बिक्री और ढुलाई रोकने के लिए गाड़ियों में जीपीसी लगाने, घाटों पर ड्रोन से निगरानी करने, धर्मकांटा लगाने और चेकपोस्ट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसका पालन हो रहा है या नहीं, इसका निरीक्षण होगा और लगातार समीक्षा होगी। पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 22 जुलाई 2026, बुधवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *