पटना: जेडीयू कार्यालय में हंगामा, कार्यकर्ताओं और ललन सिंह समर्थकों के बीच मारपीट

पटना में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश कार्यालय में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पार्टी कार्यकर्ताओं और ललन सिंह के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई, जिससे कुछ देर के लिए कार्यालय परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के हटने और उनके राज्यसभा जाने की चर्चा को लेकर पार्टी के अंदर असंतोष बढ़ गया है। इसी मुद्दे को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ जमकर हंगामा किया और अपने विरोध का इजहार किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेडीयू कार्यालय में मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने मुंगेर सांसद ललन सिंह पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया। इसी दौरान ललन सिंह के समर्थकों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों गुट आमने-सामने आ गए और माहौल गर्म हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बाद पार्टी दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है। एक गुट इसे नीतीश कुमार का व्यक्तिगत और रणनीतिक फैसला बता रहा है, जबकि दूसरा गुट इसे पार्टी के अंदरूनी सियासी साजिश करार दे रहा है।

वहीं नाराज कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर ऐसी स्थिति पैदा की है, जिससे नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कार्यकर्ता खुलकर विरोध जता रहे हैं और पार्टी के अंदर असंतोष साफ दिखाई दे रहा है।

हालांकि हंगामे के बाद पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और कार्यकर्ताओं को शांत कराया। फिलहाल इस घटना के बाद जेडीयू के अंदर चल रही खींचतान खुलकर सामने आ गई है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बड़ी कार्रवाई: प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…