पटना पुलिस की बड़ी सफलता: 21 लाख की चोरी का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

पटना, 09 सितंबर।आलमगंज थाना क्षेत्र में हुई करोड़ों की चोरी की गुत्थी पटना पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ₹8,46,800 नगद, बाइक, ई-रिक्शा, कटर, हेलमेट और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।


मामला क्या है?

दिनांक 28 अगस्त 2025 की रात को माणिक साह (पिता स्व. रामनारायण प्रसाद, निवासी थाना मेहंदीगंज, पटना) के गुलजारबाग स्टेशन मोड़ स्थित बंद कार्यालय में अज्ञात चोरों ने धावा बोला था।
चोरों ने ताला काटकर ₹21 लाख नगद और 250 ग्राम सोना चोरी कर लिया था। इस संबंध में आलमगंज थाना कांड सं. 928/25, दिनांक 29.08.25, धारा 334(1)/303(2) बीएनएस दर्ज किया गया था।


गिरफ्तार अपराधी

पुलिस ने लगातार छापेमारी कर 8 सितंबर 2025 को अगमकुआं और परसा बाजार थाना क्षेत्र से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया।

  1. रोहित कुमार, पिता – सुरेश दास, पता – मोगलपुरा, छता तल, थाना खांजेकला, पटना।
  2. दीपक कुमार, पिता – राजू चौधरी, पता – झाउगंज, पश्चिम कस्बा, थाना मेहंदीगंज, पटना।
  3. कल्लू कुमार, पिता – राजू चौधरी, पता – झाउगंज, पश्चिम कस्बा, थाना मेहंदीगंज, पटना।

बरामदगी

  • ₹8,46,800 नगद
  • घटना में प्रयुक्त बाइक और ई-रिक्शा
  • कटर, हेलमेट, तकिया का खोली और शर्ट

पुलिस कार्रवाई

गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में कई और साथियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। साथ ही, इन अपराधियों ने अन्य कई कांडों में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस इन मामलों में भी कार्रवाई कर रही है।


छापेमारी दल

  1. पु.अ.नि. मुरारी कुमार झा
  2. स.अ.नि. महेश प्रसाद
  3. सिपाही प्रेम कुमार एवं अन्य पुलिस बल

 

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…