पटना पुलिस ने मधेपुरा से अपहृत दो युवकों को किया बरामद, 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार

आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल,4 जिंदा कारतूस और चारपहिया वाहन भी जब्त किया है.

5 दिनों पहले मधेपुरा से अपहरणः पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना पूर्वी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि जक्कनपुर थाने की पुलिस गश्ती कर रही थी. उसी दौरान एक युवक भागता हुआ आया और उसने कहा कि मेरा अपहरण किया गया था वही मेरे एक दोस्त का भी अपहरण कर चार पहिया वाहन से अपराधी भाग रहे हैं.

“युवक की बात सुनने के बाद पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर पटना के शास्त्रीनगर और पाटलिपुत्र थाना इलाकों में छापेमारी कर अपहृत युवक को सकुशल बरामद किया. साथ ही अपहरण के 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.”- शुभांक मिश्रा, एसपी, पटना पूर्वी

पैसों के लेन-देन में अपहरण की आशंकाः पुलिस के मुताबिक पैसों के लेन-देन में दोनों युवकों को अगवा किया गया था. पूछताछ के दौरान अपहरणकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने अजीत के साथ मिलकर काफी दिनों पहले एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोला था. कंपनी बंद होने के बाद अजीत के ऊपर पैसा बकाया था जिसे वो काफी दिनों से नहीं दे रहा था.

अजीत और रविशंकर को किया अगवाः पैसों के लेन-देन को लेकर रविशंकर और अजीत कुमार को मधेपुरा से अजीत के पुराने दोस्त ने अगवा कर लिया और 5 दिनों से कई जिलों में घुमा रहा था. इसी दौरान पटना से गुजरते हुए एक युवक अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर पुलिस गश्ती दल के पास पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी. गिरफ्तार किए गये अपहरणकर्ताओं में प्रिंस और नौशाद के खिलाफ बांका जिले में आपराधिक केस दर्ज हैं.

  • Related Posts

    भागलपुर में ट्रेन लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़: RPF–GRP की कार्रवाई में 1 करोड़ के जेवरात बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में जनसंवाद कार्यक्रम: SSP ने सुनी जनता की समस्याएं, बच्चों को झूठे मामलों में फंसाने की शिकायत पर जांच के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading