पटना मेट्रो: पहली बोगियां असेंबल, 31 जुलाई तक होगा ट्रायल रन, 15 अगस्त को उद्घाटन प्रस्तावित

पटना: राजधानी में मेट्रो सेवा की शुरुआत अब बहुत करीब है। पटना मेट्रो रेल परियोजना ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पुणे से लाई गई मेट्रो की बोगियों को मंगलवार को न्यू आईएसबीटी डिपो में सफलतापूर्वक असेंबल कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अगले एक-दो दिनों में ट्रायल रन की तारीख तय की जाएगी। यह ट्रायल मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी तक 6.5 किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर होगा।

पटना मेट्रो: पहली बोगियां असेंबल, 31 जुलाई तक होगा ट्रायल रन, 15 अगस्त को उद्घाटन प्रस्तावित

31 जुलाई तक दो से तीन बार ट्रायल रन

ट्रायल रन 31 जुलाई तक दो से तीन बार किया जाएगा। ट्रायल से पहले सिग्नलिंग, इलेक्ट्रिकल और टेलीकॉम सिस्टम का कार्य तेज़ी से चल रहा है। सब कुछ तय समय पर रहा तो 15 अगस्त 2025 को इस कॉरिडोर का उद्घाटन किया जाएगा। इस मार्ग पर पांच एलिवेटेड स्टेशनमलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरो माइल और पाटलिपुत्र बस टर्मिनल — लगभग तैयार हैं।

पटना मेट्रो: पहली बोगियां असेंबल, 31 जुलाई तक होगा ट्रायल रन, 15 अगस्त को उद्घाटन प्रस्तावित

परियोजना की प्रमुख बातें

  • परियोजना की लंबाई: 30.91 किमी
  • दो मुख्य कॉरिडोर:
    • लाइन-1 (पूर्व-पश्चिम): 7.01 किमी एलिवेटेड और 10.17 किमी भूमिगत
    • लाइन-2 (उत्तर-दक्षिण): जिसमें 1.7 किमी (गांधी मैदान–पटना जंक्शन) और 1.48 किमी (मोइन-उल-हक–पटना यूनिवर्सिटी) सुरंग का निर्माण पूरा
  • कुल स्टेशन: 24
  • कुल लागत: ₹13,365.77 करोड़
  • वित्त पोषण:
    • 60% जेआईसीए ऋण
    • 20% केंद्र सरकार
    • 20% बिहार सरकार
  • डिपो: बैरिया चक में 30.5 हेक्टेयर में बन रहा है

निर्माण एजेंसियां

  • निर्माण: पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (PMRCL)
  • सामान्य सलाहकार: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC)

जल्द ही पटना को मिलेगी मेट्रो की सौगात
85% से अधिक काम पूरे हो चुके हैं और ट्रायल रन की तैयारी अंतिम चरण में है। मेट्रो की पहली झलक देखकर पटनावासियों में उत्साह है। यदि सब कुछ योजना के मुताबिक चलता है, तो 15 अगस्त को पटना मेट्रो की पहली सवारी इतिहास का हिस्सा बन जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में युवक की संदिग्ध मौत, तीन मंजिला इमारत से गिरने के बाद गई जान; पुलिस जांच में जुटी

    Share Add as a preferred…

    बिहार के शहरों का बदलेगा चेहरा, विश्व बैंक के सहयोग से बनेगी नई अर्बन विकास रणनीति

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *