पटना: चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तौसीफ ‘बादशाह’ निकला शूटआउट का मास्टरमाइंड, पांच शूटर्स की हुई पहचान

पटना, 17 जुलाई 2025:राजधानी पटना के चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस शूटआउट को अंजाम देने वाले पांच में से सभी शूटर्स की पहचान कर ली गई है। इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता तौसीफ उर्फ बादशाह बताया जा रहा है, जो पटना के प्रतिष्ठित सेंट कैरेन्स स्कूल का पढ़ा-लिखा छात्र रह चुका है।

तौसीफ बादशाह: पढ़ा-लिखा अपराधी, जमीन कारोबार की आड़ में गैंग संचालन

जानकारी के मुताबिक, तौसीफ इन दिनों फुलवारी शरीफ क्षेत्र में रह रहा है और जमीन कारोबार की आड़ में सुपारी किलिंग जैसे संगठित अपराधों को अंजाम देता है। घटना के समय वह सफेद प्रिंटेड शर्ट और नीली जींस में, बिना टोपी पहने देखा गया था।
तौसीफ खुद को ‘बादशाह’ के नाम से पहचानता है और पटना में अपने गैंग के माध्यम से कई गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे चुका है।

अन्य चार शूटर्स की भी पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी

तौसीफ के चार अन्य साथियों की भी पुलिस ने पहचान कर ली है, लेकिन अभी उनके नामों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस की विशेष टीमें लगातार विभिन्न इलाकों में दबिश दे रही हैं। फुलवारी शरीफ से कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सुपारी किलिंग की आशंका

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि चंदन मिश्रा की हत्या सुपारी देकर करवाई गई थी। पुलिस अब इस हत्याकांड के पीछे आर्थिक लेन-देन और जमीन विवाद के कोणों की भी जांच कर रही है।

पुलिस का दावा: जल्द होंगे सभी गिरफ्तार

पटना पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, “हत्याकांड में शामिल सभी अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है। हमारी टीम दिन-रात काम कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह सुनियोजित मर्डर था, जिसे गैंग ने सुपारी के तहत अंजाम दिया।”


 

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर दर्दनाक हादसा, आंधी से बचने के लिए शेड के नीचे रुके पिता की मौत, बेटे के सामने उजड़ गया परिवार

    Share Add as a preferred…

    मुहर्रम को लेकर सुल्तानगंज थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण जुलूस और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *