पटना से दिल्ली जा रही फ्लाइट में पैसेंजर की मौत, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2163 में अचानक तबीयत बिगड़ने से एक यात्री की मौत हो गई। जिसके बाद लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। मृतक की पहचान असम के नलबाड़ी निवासी 63 वर्षीय सतीश चंद्र बर्मन के रूप में हुई है। जो अपनी पत्नी कंचन और चचेरे दामाद केशव के साथ यात्रा कर रहे थे।

तभी उड़ान के दौरान अचानक सतीश चंद्र बर्मन की तबीयत बिगड़ गई। फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने इसकी सूचना पायलट को दी। जिसके बाद पायलट ने  लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। एटीसी से परमिशन मिलने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ में करायी गयी। जिसके बाद सतीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पत्नी कंचन और दामाद केशव का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से दोनों काफी सदमें में हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    ​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *