संसद सुरक्षा सेंध मामले का ‘मास्‍टरमाइंड’ ललित झा गिरफ्तार

संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में कथित रूप से मास्टरमाइंड ललित झा को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार की रात को गिरफ्तार कर लिया. इस तरह से इस मामले में पुलिस अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. बता दें कि पुलिस इस मामले में गिरफ्तार कुल चार लोगों को आज कोर्ट में पेश किया था. उन्हें सात दिनों की पुलिस रिमांड का कोर्ट ने आदेश दिया है.

पुलिस ने इस मामले में सागर शर्मा एवं डी मनोरंजन को संसद के अंदर से और नीलम देवी और अमोल शिंदे को संसद के बाहर से अरेस्ट किया था, लेकिन आरोपी ललित झा फरार था. दिल्ली पुलिस ने गुरुवार की रात को उसे भी गिरफ्तार कर लिया.

इस बीच यह जानकारी मिली थी कि ललित झा कोलकाता में डेढ़ साल पहले रह रहा था. वह वहां ट्यूशन पढ़ाता था और स्थानीय लोग उसे मास्टरजी के नाम से पुकारते थे.

 

ये भी पढ़े..

श्रावणी मेला के लिए बड़हनी-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, भागलपुर और सुल्तानगंज समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

Share Add as a preferred…

आज का राशिफल और पंचांग: 19 जुलाई 2026, रविवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *