परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले हैं माता-पिता, इंस्टाग्राम पर की घोषणा

26 अगस्त 2025 | बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को यह खुशखबरी साझा की कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर साझा की। तस्वीर में एक केक दिखाई दे रहा है, जिस पर लिखा था – “1+1=3”। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा – “हमारी छोटी सी दुनिया रास्ते में है। शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते, धन्य महसूस कर रहे हैं।”

परिणीति और राघव की शादी साल 2023 में उदयपुर में हुई थी।

फिल्मों की बात करें तो परिणीति को आखिरी बार साल 2024 में इम्तियाज़ अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस समय वह नेटफ्लिक्स की एक सीरीज में ताहिर राज भसीन के साथ काम कर रही हैं।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    उद्यमियों की सुरक्षा के लिए बिहार में बनेगा BISF, CISF मॉडल पर तैयार होगी नई औद्योगिक सुरक्षा बल; निवेश बढ़ाने की बड़ी तैयारी

    Continue reading
    न्यायिक व्यवस्था में बड़ा सुधार: बिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट का होगा गठन, 79 अदालतें आर्म्स एक्ट के मामलों की सुनवाई करेंगी

    Continue reading