परबत्ता: चाकू की नोक पर युवक से ₹1.40 लाख की लूट, विरोध करने पर हमला और जातिसूचक गालियां

परबत्ता (नवगछिया)। बुधवार शाम 14 नंबर रोड स्थित केले बगान के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक से चाकू की नोक पर ₹1.40 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की पहचान दिलखुश कुमार (निवासी – परबत्ता थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है, जो नवगछिया से अपने घर लौट रहे थे

पीड़ित ने परबत्ता थाना में तीनों आरोपियों के नाम के साथ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दिलखुश के अनुसार, लूट का विरोध करने पर एक बदमाश ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और धमकी दी कि अगर घटना की जानकारी किसी को दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा

जातिसूचक गालियों और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देकर मानसिक रूप से अपमानित किया। यह मामला अब सामान्य लूट से इतर सामाजिक संवेदनशीलता से भी जुड़ गया है।

थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है


 

  • Related Posts

    भागलपुर में साइबर फ्रॉड: BAU के क्षेत्रीय अधीक्षक को ‘मीशो’ वाला बनकर लगाया 1.08 लाख का चूना; कहा- कैश ऑन डिलीवरी बंद है, ऑनलाइन पेमेंट करें

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सबौर स्टेशन पर ओवरब्रिज की मांग: जिप अध्यक्ष ने मालदा DRM को लिखा पत्र; बोले- उत्तर और दक्षिण में हैं कई कॉलेज, छात्रों को होती है फजीहत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *