पप्पू यादव जेल गए: 31 साल पुराने केस में स्ट्रेचर पर कोर्ट पहुंचे सांसद; हाथ में ड्रिप, इजलास में ही किए साइन, अब सोमवार को होगी सुनवाई

पटना (सिविल कोर्ट) | पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 31 साल पुराने एक आपराधिक मामले में शुक्रवार देर रात मंदिरी आवास से गिरफ्तार किए गए सांसद को शनिवार को जेल भेज दिया गया। हालांकि, उनकी तबीयत खराब होने के चलते उन्हें PMCH में भर्ती कराया गया है।

स्ट्रेचर पर पेशी: एंबुलेंस से कोर्ट आए, पानी चढ़ते हुए हुई सुनवाई

​शनिवार दोपहर बाद पटना सिविल कोर्ट के MP-MLA कोर्ट में जो नजारा दिखा, वह हैरान करने वाला था।

  • हालत: पुलिस सांसद को एंबुलेंस से लेकर पहुंची। उन्हें स्ट्रेचर पर लेटे हुए ही विशेष न्यायिक दंडाधिकारी प्रवीण कुमार मालवीय के इजलास (Courtroom) में पेश किया गया।
  • इलाज: पेशी के दौरान सांसद को पानी (Saline) चढ़ाया जा रहा था। उन्होंने लेटे-लेटे ही मुकदमे की फाइल पर दस्तखत किए।

सोमवार को फैसला: पुलिस ने किया विरोध

  • दलील: सांसद के वकील ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई।
  • विरोध: पुलिस अभियोजन पक्ष ने इसका विरोध करते हुए कहा कि पहले न्यायिक हिरासत, फिर जमानत पर बहस हो।
  • आदेश: अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेजने का आदेश दिया। साथ ही उनके समुचित इलाज का निर्देश दिया। अब उनकी जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होगी।
  • ये भी पढ़े..

    दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर जुटे कई बड़े नेता, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि और याद किए जनसेवा के कार्य

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में प्रशांत किशोर का बड़ा हमला: “सिर्फ पुलिस नहीं, आदेश देने वालों की भी हो जांच”

    Share Add as a preferred…