बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप, कोलकाता के लैब में सैंपल जांच के बाद हुई पुष्टि

बिहार के जहानाबाद जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि से हड़कंप मच गया है। 18 फरवरी को पुलिस लाइन परिसर में दर्जनों कौवों की अचानक मौत हुई थी, जिनके नमूनों की जांच कोलकाता स्थित आरडीडीएल संस्थान में की गई। कोलकाता की लैब में सैंपल जांच में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इस घटना के बाद, पशुपालन विभाग ने 3 किलोमीटर के दायरे में स्थित पोल्ट्री फार्मों से नमूने एकत्रित करने की प्रक्रिया शुरू की है, जिन्हें आगे की जांच के लिए पटना भेजा जाएगा। साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों में सोडियम हाइपोक्लोराइट केमिकल का उपयोग करके फॉगिंग की जा रही है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

कौओं में संक्रमण की वजह से हुई मौत की पुष्टि के बाद स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव ने मृत कौवा में बर्ड फ्लू होने की सूचना दी है। अचानक कौवों की मौत से पुलिस लाइन में रह रहे पुलिसकर्मियों एवं आसपास के इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

बता दें कि बर्ड फ्लू एक संक्रामक वायरल बीमारी है जो पक्षियों से मनुष्यों में फैल सकती है। इसलिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। इससे बचने के लिए मृत या बीमार पक्षियों से दूर रहने को कहा गया है और किसी भी संदिग्ध मामले की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने को कहा गया है।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व रेलवे का बड़ा सुरक्षा अभियान, 807 रेलवे फाटक हुए इंटरलॉक्ड, 579 अंडरपास बनाकर यात्रियों की सुरक्षा को मिली नई मजबूती

    Share Add as a preferred…

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *