सोमवार को इतने बजे तक रहेगी पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

17 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि सोमवार को पूरा दिन, पार कर भोर 4 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। 17 फरवरी को पूरा दिन, पूरी रात पार कर मंगलवार सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से चित्रा 14वां नक्षत्र है । इसके स्वामी मंगल हैं, जबकि इस नक्षत्र के पहले दो चरण कन्या राशि में और आखिरी दो चरण तुला राशि में आते हैं। लिहाजा चित्रा नक्षत्र की कन्या और तुला, दो राशियां हैं । इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह चमकीले रत्न को माना जाता है |  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

17 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि- 17 फरवरी 2025 को पूरा दिन, पार कर भोर 4 बजकर 54 मिनट तक
  • चित्रा नक्षत्र – 17 फरवरी को पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 08:22 – 09:47 तक
  • मुंबई- सुबह 08:33 – 10:00 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 08:26 – 09:50 तक
  • लखनऊ- सुबह 08:07 – 09:31 तक
  • भोपाल- सुबह 08:18 – 09:43 तक
  • कोलकाता- सुबह 07:34 – 08:59 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 08:37 – 10:02 तक
  • चेन्नई- सुबह 07:59 – 09:27 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:57 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:12 pm
  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 27 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 26 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *