जीत के बाद भी टूर्नामेंट से बाहर पाकिस्तान, कप्तानी पर बोले Salman Ali Agha

पाकिस्तान की टीम ने सुपर 8 के अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को हरा तो दिया, लेकिन इसके बावजूद सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। सलमान अली आगा की कप्तानी में टीम के पास बड़ा मौका था कि वह श्रीलंका को 147 रनों पर रोककर अंतिम चार में जगह बना ले, मगर गेंदबाज लक्ष्य हासिल नहीं कर सके।

टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद अब कप्तान Salman Ali Agha की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी कप्तानी को लेकर सीधा सवाल किया गया।

पत्रकार ने पूछा- क्या आप डमी कप्तान हैं?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने तीखा सवाल करते हुए पूछा कि क्या वह “डमी कप्तान” हैं और क्या वह खुद कप्तानी छोड़ेंगे या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले का इंतजार करेंगे?

इस पर सलमान ने संयमित जवाब देते हुए कहा कि वह भावनाओं में आकर कोई फैसला नहीं लेना चाहते। उन्होंने कहा, “अगर मैं अभी तुरंत कोई निर्णय लेता हूं तो वह इमोशनल फैसला होगा। मैं घर जाकर इस बारे में सोचूंगा और फिर कप्तानी को लेकर निर्णय करूंगा।”

जीतकर भी हार गया पाकिस्तान

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 212 रन बनाए। टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने शानदार शतक जड़ा। हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका को 147 रन पर रोकना जरूरी था, लेकिन गेंदबाज ऐसा नहीं कर सके।

श्रीलंका की टीम आखिरी ओवर तक मुकाबले में बनी रही। पाकिस्तान ने 5 रन से मैच जरूर जीत लिया, लेकिन नेट रन रेट के समीकरण में पिछड़ने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

अब सबकी नजर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अगले फैसले पर टिकी है कि टीम की कप्तानी में बदलाव होगा या सलमान अली आगा को ही आगे भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

  • Related Posts

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की बड़ी भविष्यवाणी: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ेंगे भारत और साउथ अफ्रीका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading