पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, अरनिया सेक्टर में ताबड़तोड़ फायरिंग; BSF के 2 जवानों को गोली लगी

पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से लंबे समय बाद सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान घायल हुए हैं। बता दें कि फरवरी 2021 में भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच संघर्ष विराम को लेकर समझौता हुआ था। उसके बाद फायरिंग की यह पहली घटना है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने लगभग 8 से 10 राउंड फायरिंग की है। लेकिन अभी बीएसएफ की ओर से मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि अरनिया सेक्टर में बीएसएफ के जवान किसी पिलर के पास कुछ काम में लगे थे। एक जवान पिलर के नीचे था, जबकि एक जवान पिलर के ऊपर चढ़ा था।

एक जवान नीचे था, दूसरा खंभे पर चढ़ा था

अचानक पाकिस्तान की ओर से फायरिंग कर दी गई। जिसके कारण खंभे पर चढ़े जवान को गोली लग गई। इसके बाद नीचे खड़े जवान की ओर से भी फायरिंग की गई। लेकिन उसको भी बाजू में गोली लग गई। दोनों घायलों को जीएमसी जम्मू में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। घायल जवानों में 44 साल के आलोक साहा पुत्र अनुकूल साहा और 35 साल के सुरजीत विश्वास शामिल हैं।

दोनों जवान पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। काफी लंबे समय से सीमा पर शांति थी। लेकिन पाकिस्तान ने फिर से फायरिंग कर दी। जिसके कारण जवानों को गोली लगी है। इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से सीज फायर उल्लंघन के मामले सामने आते रहे हैं। फिलहाल 8 से 10 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है।

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव के बयान पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव का पलटवार, बोले– चुनाव हारने वाले ही ऐसे आरोप लगाते हैं

    Share पटना। जनता दल यूनाइटेड…

    Continue reading
    रविशंकर प्रसाद के दिल्ली आवास में आग, बड़ा हादसा टला – बेड में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

    Share नई दिल्ली। भारतीय जनता…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *