रोहतास में दर्दनाक सड़क हादसा, ससुराल में तिलक समारोह में जा रहे शख्स को यूं खींच ले गई मौत

बिहार के रोहतास जिले में सदर थाना क्षेत्र के तेलकप में एक ऑटो रिक्शा और बाइक के बीच हुई टक्कर में झारखंड के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि झारखंड के पलामू जिला के कादलकर्मी गांव के निवासी अजय राम (45) अपने ससुराल में एक तिलक समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। इसी दौरान तेलकप में ऑटो रिक्शा की टक्कर एक बाइक से हो गई और ऑटो पलट गया, जिसमें दबकर अजय राम की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन प्लान, 15 अगस्त से अनावश्यक रेफरल पर लगेगी रोक

    Share Add as a preferred…

    बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र से ₹1120 करोड़ की मदद का अनुरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *