दर्दनाक सड़क हादसा: छठी कक्षा के छात्र को पिता के दोस्त लाने गए थे स्कूल, अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की मौत,परिजनों ने मायागंज अस्पताल में किया हंगामा

भागलपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जिसमें एक नाबालिक युवक और उनके पड़ोसी के चाचा शामिल है घटना, लोदीपुर थाना क्षेत्र के संत ट्रेसा स्कूल के समीप का है बाईपास के रास्ते आ रहे सजोर पुलिस ने घायल को मायागंज अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई घटना की सूचना के बाद लोदीपुर पुलिस के गस्ती टीम भी पहुंची इधर, घटना की जानकारी के बाद परिजन व पड़ोसी मायागंज पहुंचे जहां पर रक्षित का पोस्टमार्टम नहीं करने को लेकर हंगामा किया। मरने वाले की पहचान संतोष कुमार उर्फ पिंटू के पुत्र रक्षित वर्मा (12) और पड़ोसी महेश्वर पंडित के पुत्र बबलू कुमार शामिल है बताया जा रहा है कि मृतक रक्षित का छोटा भाई का आज सेंट जोसेफ स्कूल में इंटरव्यू होना था जिसमें पिता संतोष उर्फ पिंटू गए हुए थे मृतक रक्षित वर्मा को लाने के लिए पिता ने अपने पड़ोसी मित्र, बबलू को भेजा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया।

घटना के बाद मायागंज अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मायागंज अस्पताल पहुंचे जहां पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बबलू कुमार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *