“20 हजार रुपये देकर इलाज कराया, अब मरीज ही लापता”… मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड के बाद परिवार का दर्दनाक इंतजार

मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में गुरुवार तड़के लगी भीषण आग ने कई परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।

सबसे दर्दनाक कहानी मनियारी के रहने वाले बृजनंदन राय उर्फ विद्या राय के परिवार की है। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था, लेकिन आग लगने के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। परिजन अस्पताल से लेकर प्रशासन तक लगातार जानकारी की गुहार लगा रहे हैं।

विद्या राय की बहू ने रोते हुए कहा, “जमीन बेचकर 20 हजार रुपये इलाज के लिए दिए थे, लेकिन अब चार घंटे से मरीज को खोज रहे हैं, कोई जानकारी नहीं मिल रही है।”

इस भीषण अग्निकांड में कृष्णनंदन प्रसाद सिंह (76), गीता देवी (62), शशांक (30) और उदय कुमार (57) की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर शोक व्यक्त किया है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने डीएम से बात कर पूरी रिपोर्ट मांगी है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है, लेकिन अपने प्रियजन की तलाश में भटक रहे परिवारों की पीड़ा पूरे बिहार को झकझोर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…