सासाराम सदर अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप फटा, 17 नवजात रेफर

सासाराम। सदर अस्पताल के एमसीएच में लगी पाइपलाइन के शुक्रवार को फटने से वार्ड में ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप हो गई। इससे एमसीएच के एसएनसीयू में भर्ती नवजातों की परेशानी काफी बढ़ गई।

गंभीर हालत में भर्ती नवजातों को एहतियातन रेफर करना पड़ा। घटना के समय वार्ड में 17 नवजात भर्ती थे। हादसे की सूचना पर अधिकारी भागते हुए एससीएच पहुंचे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 11.45 बजे अचानक सदर अस्पताल के एमसीएच में तीसरे तल पर पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड के गेट के पास से तेज आवाज आने लगी। इससे एमसीएच में भगदड़ मच गई।

पाइप फटने की जानकारी होने पर ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद की गई। तब जाकर आवाज बंद हुई। वहीं, ऑक्सीजन के आपूर्ति बंद करने से एमसीएच के एसएनसीयू में भर्ती नवजातों की परेशानी बढ़ गई। मामले की जानकारी वार्ड में कार्य कर रही कर्मियों ने तुरंत अधिकारियों को दी। घटना के डेढ़ घंटे बाद तक पाइपलाइन की खराबी ठीक नहीं होने से एतियातन नवजातों को रेफर किया जाने लगा। ऐसे में एसएनसीयू के गेट पर परिजनों की भीड़ जुट गई।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, 20 नवंबर तक ढाई लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल; अतिरिक्त बिजली सरकार खरीदेगी

    Share Add as a preferred…

    ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बीच सहरसा पहुंचेंगे अंतिम संस्कार में

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *