अमौर में औवेसी का बयान: “सीमांचल के साथ न्याय करें, हम सरकार को सहयोग देंगे”

बिहार के अमौर में आयोजित एक जनसभा में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सहयोग का प्रस्ताव दिया। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार है, बशर्ते सरकार सीमांचल के साथ न्याय सुनिश्चित करे।

उन्होंने घोषणा की कि पार्टी अगले छह महीनों में अपने सभी पाँच विधायकों के क्षेत्रों में कार्यालय स्थापित करेगी। ओवैसी के अनुसार, विधायक इन कार्यालयों में सप्ताह में दो दिन जनता से मिलकर समस्याएँ सुनेंगे। ओवैसी ने यह भी कहा कि वह स्वयं छह महीने के अंतराल पर इन क्षेत्रों का दौरा करने का प्रयास करेंगे।

AIMIM प्रमुख ने नई बनी बिहार सरकार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश के हित में सकारात्मक सहयोग के लिए तैयार है।


 

  • ये भी पढ़े..

    समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर तोड़ा 20 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

    Share Add as a preferred…

    विदाई समारोह में भावुक हुए डीएम नवल किशोर चौधरी, बोले— भागलपुर से बना आत्मीय रिश्ता हमेशा रहेगा याद

    Share Add as a preferred…