करणी सेना अध्यक्ष की हत्या पर राजस्थान में आक्रोश, रैली निकालकर बाजार बंद काराया गया

राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। इसके विरोध में आज राजपूत समाज की ओर राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान राजस्थान में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कई जगहों से तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें हैं।

करौली में रैली निकालकर बाजार बंद काराया गया

राजस्थान के करौली में विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। सभा के बाद करौली कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। रैली निकालकर बाजार बंद करवाया गया। सुरक्षा के लिए शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। राजपूत समाज के लोगों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।

MP के राजगढ़ में हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन

करणी सेना अध्यक्ष की हत्या के विरोध में मध्य प्रदेश में भी रोष दिखने को मिल रहा है। राज्य के राजगढ़ जिले में करणी सैनिकों और राजपूत समाज की ओर से हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है।

राजस्थान में अलर्ट मोड पर प्रशासन, रोडवेज बसों का संचालन बंद

राजस्थान में आज बंद के आह्वान पर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रोडवेज मुख्यालय जयपुर से आदेश जारी हुए। रोडवेज बसों के संचालक को बंद करने के आदेश एमडी ने जारी किया, जिसके बाद ब्यावर आधार प्रबंधन ने भी सभी बसों को ब्यावर स्टैंड पर रोका है। अचानक हुए रोडवेज बंद को लेकर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आगामी आदेशों तक रोडवेज बसों का संचालन बंद रहेगा।

भीलवाड़ा में रोकी गई ट्रेन, हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग

भीलवाड़ा में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सर्व समाज के आह्वान पर आज भीलवाड़ा जिला बंद है। बंद के दौरान लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। बंद समर्थकों ने ट्रेन रोकी। लोगों हत्यारों की गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग की है। पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है।

बंद के दौरान दुकानों में तोड़फोड़, व्यापारियों में आक्रोश

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बंद के दौरान लगभग आधा दर्जन दुकानों में तोड़फोड़ हुई। दुकानों में तोड़फोड़ के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि बंद दुकानों के बाहर पड़े सामान में तोड़फोड़ की गई। व्यापारियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

वसुंधरा राजे ने गोगामेड़ी की हत्या को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

बीजेपी की वरिष्ठ नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति मिले।

Related Posts

गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 693 योजनाओं का उद्घाटन, 45 हजार BPSC शिक्षकों की बहाली का ऐलान

Share Add as a preferred…

Continue reading
गया में ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान चने की फसल पर ग्रामीणों का धावा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *