शेखपुरा में बदमाशों का तांडव, लाठी-डंडे से पीटकर मां-बेटी को किया अधमरा

शेखपुरा में बदमाशों का तांडव देखने को मिल रहा है. यहां कसार थाना क्षेत्र के पथलौटीया गांव में घर में घुसकर मां और पुत्री को बेरहमी से पीटाई का मामला सामने आया है. वारदात में 35 वर्षीय पूनम देवी और 17 वर्षीय संजना कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिसको आनन-फानन में इलाज के लिए शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि मां-बेटी को बड़ी बेरहमी के साथ लाठी-डंडे से जमकर पीटा गया है।

घायल महिला पूनम देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 महीने पहले केदार यादव के पुत्र की शादी करिहो गांव में तय हुई थी और पूनम देवी का पुत्र का भी ससुराल करिहो गांव ही है. उसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चलता रहा. पूनम देवी ने कहा कि आज सुबह में मेरी पुत्री संजना कुमारी घर में झाड़ू लगा रहे थे तभी केदार यादव और उसकी पत्नी रंजू देवी हमारे घर आ गए. इस दौरान बातचीत करते हुए झगड़ा करने लगे. इस दौरान दोनों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया और मेरी बेटी के साथ जमकर मारपीट की।

उन्होंने बताया कि बेटी के साथ मारपीट में बीच-बचाव करने के दौरान उनसे भी मारपीट की गई. उन्हें भी लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा गया. इस घटना में मां और पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसको आनन-फानन में इलाज के लिए शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है।

  • Related Posts

    सासाराम रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, नेताजी एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    शेखपुरा में सड़क विकास को मिली रफ्तार, एनएच-333ए फोर लेन बनने से बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *