राजधानी में अपराधियों का तांडव, 2 लोगों को गोलियों से भूना.. एक की मौत

राजधानी पटना में आए दिन अपराधी घटना को अंजाम दे रहे हैं. वहीं जहां एक तरफ मुहर्रम को लेकर जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किए गए थे. वहीं दूसरी तरफ कदम कुआं थाना क्षेत्र में गोलीबारी हुई है. दो बाइक सवार अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी. जिस वजह से घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को आनन-फानन में पटना के पीएमसीएच ले जाया गया. वहीं इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई. पुलिस पहुंचकर मामले की प्रारंभिक जांच में जुट गई है. वहीं सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है. पीएमसीएच में पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है।

बता दें मामला राजधानी पटना के कदम कुआं थाना क्षेत्र के काजीपुर रोड नंबर 1 का है. जहां अंधाधुंध फायरिंग की और 2 लोगों को गोली मार दी. गोली लगने से घायल राजू गोप को पीएमसीएच मैं अत्यधिक खून बह जाने से मृत घोषित कर दिया गया. वहीं पानी का व्यवसाय करने वाला राजू बोना उर्फ राजू यादव का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. राजू की स्थिति भी गंभीर है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में बढ़ रहा फैंसी नंबर प्लेट का क्रेज, 5 वर्षों में 37 हजार से अधिक वाहन मालिकों ने चुना पसंदीदा नंबर

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ग्रामीण योजनाओं की निगरानी होगी और आसान, ग्रामीण विकास विभाग ने लॉन्च किया केंद्रीकृत पोर्टल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *