भागलपुर : एनएच-31 और एनएच-80 को 24 घंटे में दुरुस्त करने का आदेश, बाढ़ राहत कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

भागलपुर | 14 अगस्त 2025: डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बुधवार शाम समीक्षा भवन में आयोजित बैठक में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने सड़कों और स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर राहत सामग्री वितरण तक कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

सड़क मरम्मत का अल्टीमेटम
डीएम ने कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि एनएच-31, एनएच-80 और पूर्णिया-खगड़िया मार्ग (एनएच-31) की खराब स्थिति को तुरंत ठीक किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरम्मत कार्य 24 घंटे के भीतर पूरा होना चाहिए। इसके लिए सड़कों की वर्तमान स्थिति की विवरणी भी भेजने का आदेश दिया गया।

नाव परिचालन और स्वास्थ्य सुरक्षा
उन्होंने नाव परिचालन का लॉग बुक सत्यापित करने के निर्देश दिए। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग को एंटी रेबीज और एंटी स्नेक वैक्सीन का स्टॉक चेक करने को कहा। डीएम ने सर्पदंश की स्थिति में त्वरित कार्रवाई पर जोर देते हुए कहा—

  • कोबरा के काटने पर एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाना अनिवार्य।
  • करैत के काटने पर तुरंत अस्पताल ले जाएं।
  • सांप काटने की जगह को बांधकर विलंब न करें।

सामुदायिक किचन और पशु चारा वितरण
डीएम ने सामुदायिक किचन की नियमित सफाई, स्टॉक रिकॉर्ड रखने और पॉलीथिन सीट वितरण का रजिस्टर बनाए रखने का निर्देश दिया। पशु चारा वितरण भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

सम्पूर्ति पोर्टल पर डाटा अद्यतन का निर्देश
उन्होंने कहा कि सम्पूर्ति पोर्टल का डाटा 18 अगस्त तक अद्यतन किया जाए। पूर्ण प्रभावित वार्डों और पंचायतों की सूची को संबंधित वार्ड स्तर पर सत्यापित कर वीडियोग्राफी कराई जाए। साथ ही, डुप्लीकेट डाटा इंट्री से बचने और जीआर की सूची जनप्रतिनिधियों से प्राप्त करने के भी निर्देश दिए।


 

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading