भागलपुर, 10 नवंबर 2025,बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र संख्या 76/अनुदेश/2015/ईईपीएस/खण्ड-XIV दिनांक 2. जून, 2015 के अनुदेशानुसार, प्रत्येक निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी द्वारा परिणाम की घोषणा के 30 (तीस) दिनों की सांविधिक समय सीमा के भीतर अपने निर्वाचन व्यय का लेखा दाखिल करना अपेक्षित है।
निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार परिणाम की घोषणा से 26वें दिन लेखा समाधान बैठक आयोजित किया जाना है। निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत करने की अन्तिम तारीख के पहले एक सप्ताह के अन्दर सभी अभ्यर्थियों / निर्वाचन एजेन्टों एवं लेखे प्राप्त करने के लिए लगाये गये कार्मिकों के लिए फैसिलिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
तद्नुसार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के संदर्भ में 152-बिहपुर, 153-गोपालपुर, 154 पीरपैती (अ. ज.) 155- कहलगीव, 156-भागलपुर, 157-सुलतानगंज एवं 158-नाथनगर विधान सभा क्षेत्र के सभी अभ्यर्थियों के द्वारा अपने निर्वाचन व्यय का लेखा दाखिल करने हेतु प्रशिक्षण एवं लेखा समाधान बैठक हेतु स्थल, तिथि एवं समय निम्नानुसार निर्धारित की गई है।
लेखा समाधान बैठक की तिथि दिनांक 10.12.2025, बुधवार को 10:30 बजे पूर्वाह्न से आयोजित की जाएगी।
भूतल, अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग, भागलपुर में 152- बिहपुर और 153-गोपालपुर विधान सभा के लिए बैठक का स्थल निर्धारित किया गया है।
जबकि 154-पीरपैंती (अ०जा०), 155- कहलगांव और 157- सुल्तानगंज निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रमण्डलीय सभा कक्ष, प्रथम तल, अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग, भागलपुर में बैठक आयोजित की जाएगी।
वहीं 156-भागलपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपीलीय कार्यालय कक्ष अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग, भागलपुर में एवं 158-नाथनगर विधान सभा हेतु अंकेक्षण कार्यालय कक्ष, अभ्यार्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग, भागलपुर में लेखा समाधान बैठक आयोजित की जाएगी।
सभी अभ्यर्थियों/निर्वाचन एजेन्टों एवं लेखे प्राप्त करने के लिए लगाये गये कार्मिकों के लिए फैसिलिटेशन कार्यक्रम दिनांक 08.12.2025 (सोमवार) एवं 09.12.2025 (मंगलवार) को अप० 12:00 से समीक्षा सभागार, समाहरणालय, भागलपुर में निर्धारित किया जाता है।
सभी अभ्यर्थीगण स्वयं अथवा अपने निर्वाचन एजेंट के माध्यम से ससमय प्रशिक्षण तथा लेखा समाधान बैठक में उपस्थित होंगे। लेखा दल में प्रतिनियुक्त सभी कर्मी /पदाधिकारी तथा सभी सहायक व्यय प्रेक्षक उक्त तिथि पर उपस्थित होकर सभी अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण एवं लेखा समाधान बैठक में लेखा पंजी के साथ भाउचर, विपत्र तथा अन्य सभी अनुलग्नकों को सम्यक रूप से जमा करवाना सुनिश्चित करेंगे।


