ऑरेंज कैप कोहली को…पर्पल कैप हर्षल को, कुल 15 अवॉर्ड बांटे गए, जानें किसे क्या मिला

कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के साथ ही आईपीएल 2024 समाप्त हो चुका है। केकेआर को इस जीत के साथ ही अवॉर्ड के तौर पर 20 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा हैदराबाद भले ही फाइनल हार गई है, लेकिन फिर भी उसे 12.5 करोड़ रुपये मिले हैं। दूसरी ओर आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस साल भी ऑरेंज कैप जीत गए हैं। कोहली ने 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने पास रखा है। वहीं, पर्पल कैप पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के सिर सजा है। आपको बता दें कि बीसीसीआई की ओर से ऐसे कुल 15 अवॉर्ड बांटे गए हैं। चलिए आपको इसकी पूरी लिस्ट बताते हैं, किसने क्या जीता है।

https://x.com/ragav_x/status/1794805292909380014

क्वालीफाई करने वाली चारों टीमों को क्या मिला

आईपीएल 2024 में जो 4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई की थीं, उनमें केकेआर और हैदराबाद के अलावा तीसरे स्थान पर राजस्थान और चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रही थी। ऐसे में बीसीसीआई की ओर से राजस्थान को 7 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि आरसीबी को भी 6.5 करोड़ रुपये मिले हैं। ऐसे में ट्रॉफी नहीं जीत पाने और फाइनल नहीं खेल पाने के बाद भी आरआर और आरसीबी को फायदा हुआ है। ऑरेंज कैप कोहली के नाम रहा, जिसे अवॉर्ड के तौर पर 15 लाख रुपये मिले हैं। हर्षल पटेल को भी पर्पल कैप जीतने के कारण 15 लाख रुपये मिले हैं।

https://x.com/SDhawan25/status/1794960508694729213

इन खिलाड़ियों को भी मिले अवॉर्ड

इस आईपीएल सीजन मोस्ट वेल्यूवल प्लेयर का अवॉर्ड सुनील नारायण को मिला है, इसके लिए उन्हें 12 लाख रुपये मिले हैं। इमर्जिंग खिलाड़ी का अवॉर्ड नीतीश रेड्डी को मिला है, इसके लिए बीसीसीआई की ओर से उन्हें 20 लाख रुपये मिले। अल्टीमेट फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन का रिवॉर्ड भी सुनील नारायण को मिला। इस सीजन सबसे अधिक 64 चौके जड़ने का अवॉर्ड हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड को मिला, जबकि सबसे अधिक सिक्स लगाने का अवॉर्ड भी हैदराबाद के ही ओपनर अभिषेक शर्मा को मिला। स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड जेक फ्रेजर-मैकगर्क को मिला। कैच ऑफ द सीजन का अवॉर्ड रमनदीप सिंह को दिया गया। हैदराबाद भले ही ट्रॉफी नहीं जीत पाई हो, लेकिन फेयर प्ले अवॉर्ड हैदराबाद को ही मिला है। इसके अलावा पिच और ग्राउंड अवॉर्ड हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन को मिला है।

ये भी पढ़े..

FIFA World Cup 2026: तीसरे स्थान की जंग में भिड़ेंगे फ्रांस और इंग्लैंड, एम्बापे-केन के बीच गोल्डन बूट की भी टक्कर

Share Add as a preferred…

स्पेन नहीं, अर्जेंटीना को चुना: मेसी के एक फैसले ने बदल दिया फुटबॉल का इतिहास, जानिए कैसे शुरू हुई यह कहानी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *