कांग्रेस मुक्त भारत के लिए हो रही विपक्षी दलों की बैठक’, विपक्षी एकता पर सुशील मोदी का तंज

बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदीने 23 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक पर तंज कसते हुए कहा है कि यह बैठक भाजपा मुक्त भारत के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस मुक्त भारत करने के लिए आयोजित की जा रही है. सुशील मोदी ने कहा कि क्षेत्रीय दलों की मंशा साफ है कि सभी कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं. अब यह कांग्रेस को तय करना है कि वह कांग्रेस मुक्त भारत चाहती है कि क्या चाहती है।

सुशील मोदी ने कहा कि यह वो इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि इस बैठक में शामिल होने वाली पार्टियों में ममता बनर्जी कह रही है कि कांग्रेस को बंगाल में चुनाव नहीं लड़ना चाहिए, यानी बंगाल में केवल टीएमसी चुनाव लड़े और बंगाल कांग्रेस मुक्त हो जाए. अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए और वहां कांग्रेस मुक्त हो जाए. केसीआर कह रहे हैं कि तेलंगाना में कांग्रेस को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए. यूपी में अखिलेश यादव भी कह रहे हैं कि वह 80 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस उनकी मदद करें।

उन्होंने कहा कि 23 जून की बैठक वास्तव में भाजपा मुक्त भारत के लिए नहीं बल्कि भारत से कांग्रेस को मुक्त करने के लिए हो रही है.विपक्षी पार्टियां कांग्रेस मुक्त भारत चाहती हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष के कई नेता अपने-अपने राज्य में कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए मना कर रहे हैं, अब यह कांग्रेस को तय करना है कि वह कांग्रेस मुक्त भारत चाहती है कि क्या चाहती है।

Related Posts

दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *